18 January 2018

WISDOM ----- बच्चों के ऊपर पढ़ाई करने के लिए मानसिक दबाव न डालें , बल्कि उनके अन्दर पढ़ने के लिए प्रेरणा जगाएं

    आज की  पढ़ाई  एक  तरह  से  स्मृति  परीक्षण  है  l  जिस  बच्चे  की  मेमोरी  जितनी  अधिक  है  वह  उतना  ही  अच्छा  विद्दार्थी  है  l  इस  बात  पर  ध्यान  नहीं  दिया   जाता  कि   वह  कितना  प्रतिभावान  है   l
  माता - पिता  का  भी  यह  दायित्व  है  कि    वे  कहानियों  के  माध्यम  से , खेल  के  माध्यम  से  बच्चों  को   अच्छी  बातें  सिखाएं l   जब  वे  पढ़ना  सीख  जाएँ   तो  उन्हें   रामायण , महाभारत ,  गीता  जैसे  धार्मिक  ग्रन्थ ,    शिक्षाप्रद  कहानियां  पढ़ने  के  लिए  प्रेरित  करें  l  इससे  उनके  अन्दर  अच्छे  संस्कारों  का  उदय  होगा  और  वे  जीवन  जीना  सीखेंगे  l