28 December 2017

WISDOM ----- सामाजिक समस्याओं और विकारों को सुलझाने का एकमात्र हल है ---- जन मानस की चेतना का स्तर ऊँचा उठाया जाये

समाज  और  जन - साधारण  अनेक  समस्याओं  और  विकृतियों  और  समस्याओं  से  परेशांन   है  l  इन  विकृतियों  का  एकमात्र  कारण  सामाजिक  कुरीतियाँ , पारिवारिक  अस्त व्यस्तता   और  व्यक्तिगत  अनैतिकता  है  l  विवेक  और  सामाजिकता  का  अभाव  ही  हर  व्यक्ति  को   अवांछनीयता  की  और  धकेलता  है   l  यदि  किसी  प्रकार  इन  विकारों  को  दूर  किया  जा  सके  तो  सभी  समस्याएं  आसानी  से  सुलझ  सकती  हैं  l
   जन- मानस के   स्तर   को  ऊँचा  उठाने   और  उसमे  घुसी  विकृतियों  को  दूर  करने  के  लिए      रंगमंच , फिल्मे  और  श्रेष्ठ  साहित्य  उत्तम  साधन  है  l   समाज  सुधार  की श्रेष्ठ  फ़िल्में ,   उच्च  कोटि  के  साहित्य  द्वारा   लोगों  को  सद्विचारों  की  शिक्षा  दी  जा  सकती  है   l