12 December 2017

WISDOM -- विचारों की शक्ति ---संसार की महान घटनाएँ महान विचारों के कारण ही संभव हुई हैं l

  ' महान  विचार  ही  महान  परिस्थितियों  को  उत्पन्न  करते  हैं   और  अपनाने  वाले  को  महान  बनाते  हैं  l  संसार  की  महान  घटनाएँ    महान   विचारों  के  कारण  ही  संभव  हुई  हैं  l  उन्ही  ने  समय  को  बदला  है  और   उपयुक्त  वातावरण  बनाया  है  l 
  जोमो    केन्याता  ने  1928  में  किकयु  भाषा  का  पहला  पत्र   निकाला,  इसके  संपादक , प्रकाशक , मुद्रक  सभी  कुछ  वही    थे  l  पत्र  का  उद्देश्य  था ---- स्वतंत्रता  प्राप्ति  के  लिए  जन जागरण   l  विचार  इतने  सशक्त  और  विश्लेषण पूर्ण  थे  कि  अंग्रेज  नागरिक  भी  उसे  नियमित  पढ़ने  लगे  l  कर्तव्यों  और   अधिकारों  के  प्रति  सचेष्ट  करने  के  लिए  वे  घर - घर  गए  l  प्रत्येक  को  समझाने  की  कोशिश  की  , तुम  मनुष्य  हो , मनुष्य  की  तरह  से  रहो  l  इस  तरह  विचारों  में  परिवर्तन  से  जन  चेतना  जाग्रत  हुई   और  12  दिसंबर  1963  को  उनके  राष्ट्र  को  आजादी  मिली   l