25 October 2017

WISDOM ---- बड़े आदमी बनने की अपेक्षा महान कार्य करने की कामना हजार गुनी श्रेष्ठ है l

 '  जब  तक  शक्ति - मन्तों  की  भुजाओं  में  बल , वाणी  में  प्रभाव  और  विस्तार  पर  नियंत्रण  रहता  है  , सभी  उसे  नमन  करते  हैं , उसके  अत्याचार  को  वीरता ,  अनीति  को  चातुर्य   और  शोषण  को  आवश्यकता  मानते  रहते  हैं  l   किन्तु  ज्यों  ही  उनकी  वह   विशेषताएं  समय  पाकर  क्षीण  हो  जाती  हैं   त्यों  ही  लोगों  के  मन   और  द्रष्टिकोण  बदल  जाते  हैं  l  उनके  गुण  नीचे  पद  जाते  हैं  ,  उनके  उपकार  यदि  कोई   होते  हैं  तो  दब  जाते  हैं  और  सारे  दोष  उभर  आते  हैं  l  लोग  निर्णायक  की  तरह   उसके  जीवन  तथा  कृत्यों  का  लेखा - जोखा  करने  लगते  हैं   और  उससे  भी  अधिक  विपरीत  हो  जाते  हैं  ,  जितने  कि   अनुकूल  थे   l '