21 July 2014

PEARL

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक अपने   युग   के राजनीति   के शिखर पुरुष थे , उनसे   किसी  ने  पूछा --"स्वराज्य  मिलने  के  बाद  आप  भारत   सरकार  के  किस  पद  को संभालना  पसंद  करेंगे  ? " इस  सवाल  को  पूछने  वाले  ने सोचा  था  कि तिलक  महाराज उत्तर  में  अवश्य  प्रधान मंत्री या  राष्ट्रपति   बनने  की  मंशा  जाहिर  करेंगे  लेकिन  उसे  तो लोकमान्य तिलक  का  उत्तर  सुन कर हैरानी  हुई  क्योंकि  उन्होंने  कहा --- " मैं  तो  देश  के  स्वाधीन  होने  के  पश्चात स्कूल  का  अध्यापक  होना  पसंद करूँगा   । " इस  पर  सवाल  पूछने  वाले  ने जानना  चाहा --" ऐसा  क्यों ? "  तो  उन्होंने  उत्तर  दिया --" स्वाधीनता  के  पश्चात  देश  को  सबसे  बड़ी  जरुरत  अच्छे  नागरिक  एवं  उन्नत  व्यक्तित्व  की  होगी जिसे  शिक्षा  व  समाज सेवा  द्वारा ही  पूरा  किया  जाना  संभव  है , मैं  जनमानस  में उत्कृष्ट  विचारों  की  स्थापना  करने  का  प्रयास  करता  रहूँगा  ।

No comments:

Post a Comment