6 May 2013

CALMNESS

मानसिक संतुलन बनाये रहना उत्तेजित परिस्थितियों का सामना करने का सबसे अच्छा इलाज है |
          क्रोध को शांति से,अभिमान को नम्रता से ,माया को सरलता से और लोभ को संतोष से जीतना चाहिये |

         एक बार लोकमान्य तिलक को एक सभा में भाषण देना था | सरकारी पक्ष के कितने ही किराये के उपद्रवी सभा में उपद्रव करने लगे | ढेले और ईंट फेंकने लगे | लोकमान्य ज्यों के त्यों खड़े रहे | जब उपद्रवी शांत हो गये तब उन्होंने अपना शेष भाषण निर्भीकता पूर्वक कहा | उपस्थित जनता पर अच्छा असर पड़ा ,उपद्रवी भी शांत होकर वापस चले गये | लोक मान्य इस प्रकारघर लौटे मानो कुछ हुआ ही नहीं |


                  परिस्थिति का सामना करें
अलबानिया की रानी ऐलजाबेथ एक दिन समुद्री यात्रा पर जा रहीं थीं तूफान आया और जहाज बुरी तरह डगमगाने|लगा  मल्लाहों का धीरज टूट गया वे डूबने की आशंका व्यक्त करने लगे | रानी ने गंभीर मुद्रा में मल्लाहों से कहा ,-"अलबानिया के राज परिवार का कोई सदस्य अभी तक ज लयान दुर्घटना में डूबा नहीं | मैं जब तक इस पर सवार बैठी हूँ तब तक तुममे से किसी को भी डूबने की आशंका करने की जरुरत नहीं है ।मल्लाह निश्चिन्त होकर डांड चलाते रहे | तूफान शांत हुआ और जहाज शांति पूर्वक निश्चित स्थान पर पहुँच गया | यदि उन्हें घबराहट रही होती तो जहाज को डुबो बैठते | 

GENEROSITY

'उदारता वह दिव्य गुण है ,जो भावनाओं के तल से उभरता है ,अंकुरित होता है | यह तर्क का विषय नहीं है ,इसमें हम अपना नुकसान झेलकर भी औरों की प्रसन्नता एवं सहायता के लिये सब कुछ अर्पित करने के लिये तत्पर रहते हैं
                             हर्बर्ट हूबर अमेरिका के इकतीसवें (31 )राष्ट्रपति थे | | उनका बचपन एवं किशोर अवस्था घोर आर्थिक अभाव में व्यतीत हुआ | इन्ही अभाव के दिनों में जब वे कैलिफोर्निया कॉलेज में पढ़ रहे थे ,तब वहां पोलैंड के विश्वविख्यात संगीतज्ञ पेदेरेवस्की   अपनी मंडली के साथपधारे | हूवर ने एक योजना बनाई -उन्होंने उनसे 2 0 0 0 डॉलर में कांट्रेक्ट किया | इसमें यह था कि पेदेरेवस्की को 2 0 0 0 डॉलर देने के बाद शेष राशि उन्ही की होगी ,परंतु दुर्भाग्य टिकट की बिक्री बहुत कम हुई और समस्या यह आई कि 2 0 0 0 डॉलर कैसे चुकता किये जायें | हूवर बेहद हताश हो गये ,उन्होंने सारी स्थिति पेदेरेवस्की को बताई और कहा -"टिकट की बिक्री से केवल 837डॉलर मिले थे ,आप ये लें ,हॉल आदि का किराया मैं चुकाता रहूंगा | "सब बातें जानकर उन महान संगीतज्ञ ने कहा -बेटे !चिंता मत करो ,यह राशि तुम रखो और इससे आयोजन का खर्च चुकता कर दो | "फिर उन्होंने कुछ डॉलर हूवर के हाथ में थमाते हुए कहा -यह तुम्हारे कठोर परिश्रम और अटूट लगन का पारितोषिक है ,इसे स्वीकार करो और अपने जीवन में संवेदनशील बनना ,उदारता का परिचय देना |
           समय बीतता गया ,उन्होंने खानों में काम किया | हूवर उन महान संगीतज्ञ को कभी नहीं भूले |
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति पर यूरोप की दयनीय दशा में सुधार लाने के लिये अमेरिका ने जो दस करोड़ डॉलर का ऋण स्वीकृत किया ,उसके वितरण की जिम्मेदारी उन्हें मिली | ऋण वितरित करते समय हूवर ने कहा -"मैं यह अमेरिका का धन नहीं पोलैंड के संगीतज्ञ पेदेरेवस्की की दी गई संवेदनाएँ बांट रहा हूं | "
            संवेदनाओं के इस वितरक को अमेरिका निवासियों ने राष्ट्रपति के सर्वोच्च आसन पर बैठाया ,विश्व ने इन्हें 'हर्बर्ट हूवर 'के नाम से जाना ,उन्होंने अपने जीवन के अंत तक औरों की सेवा -सहायता की |
1 9 अक्टूबर 1 9 6 4 की शाम उन्होंने अपनों के बीच कहा -"जीवन में किसी के प्रति निष्करुण मत होना ,सदा
     औरों की सेवा करना ,उदारता का परिचय देना | "इसके दूसरे दिन वे सदा के लिये इस संसार से विदा हो गये ,उनका जीवन औरों को सदा प्रेरित करता रहेगा |